Ayodhya: 24 लाख दीयों से जगमग होंगे अयोध्या के 51 घाट, दीपोत्सव से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Deepotsav 2023: इस साल अयोध्या में 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है. इस साल अयोध्या दीपोत्सव के 7 साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में इसे भव्य और खास बनाने की कोशिश है. बताया जा रहा है कि दीपोत्सव में इस साल 24 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे. इसके साथ ही एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा. खास बात ये है कि 11 नवंबर को लगभग 25,000 वालंटियर्स अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाएंगे.

इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद और अयोध्या से संबंधित सभी महाविद्यालयों के 25,000 से ज्यादा वालंटियर्स लगे हुए हैं. बता दें कि शनिवार को होने वाले इस मेगा इवेंट की तैयारियां जोरों पर हैं. रामनगरी अयोध्या को दिव्यता प्रदान करने का अभियान चल रहा है. आगामी जनवरी 2024 में 22 तारीख को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है.

यह भी पढ़ें- रामनगरी में हुई योगी कैबिनेट की मीटिंग, 14 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड
जानकारी दें कि पिछले साल अयोध्या नगरी के सरयू घाट को 15 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों से जगमग किया गया था. अब इस साल उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी है. ऐसे में 24 लाख दीप जला कर एक नया विश्व कीर्तिमान हासिल किया जाएगा. इसके लिए करीब 1 लाख लीटर तेल का प्रयोग किया जाएगा. दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजक राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीए लाख दीए जलाने का रिकॉर्ड बनाएंगे.

दरअसल, अवध विश्वविद्यालय के एक व्यक्ति ने कहा कि बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है. वहीं, इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या के दीप कम समय में बुझ जाएंगे. ऐसे में अगर 2 या 3 लाख दीप बुझ भी जाते हैं तो 21 लाख दीप सरयू घाट पर जलेंगे और विश्व रिकॉर्ड स्थापित होगा.

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: भारत में पहली बार होगी कृत्रिम बारिश, जानिए कैसे कराई जाती है ऑर्टिफिशियल रेन

दीपोत्सव पर कितना आयेगा खर्चा
अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. इसमें दीये, तेल, वालंटियर्स के लिए टी-शर्ट और स्नैक्स का खर्च शामिल है. सूबे की योगी सरकार इस साल 11 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव आयोजित करने जा रही है. इस साल 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. जानकारी दें कि इस साल दीपोत्सव में नया कीर्तिमान स्थापित किया जाना है. पिछले साल अयोध्या के घाटों को 15.76 लाख दीयों से रोशन किया गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version