Ram Mandir: राममंदिर के ‘सिंह द्वार’ की फोटो आई सामने, आपका भी मन मोह लेंगी ये तस्वीरें

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है. राम मंदिर में श्रीराम लला 22 जनवरी को विराजमान हो जाएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार और मंदिर ट्रस्ट युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है. समय समय पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राम मंदिर के निर्माण की तस्वीरें शेयर की जाती है.

इस कड़ी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरों को साझा किया है. राम मंदिर की ये तस्वीरें ‘सिंह द्वार’ की हैं. तस्वीरें किसी के भी मन को मोह ले रही हैं.

अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस कड़ी में राम भक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है. इसे देखते हुए देश ही नहीं विश्व भर के राम भक्त हर एक अपडेट के लिए आतुर हैं. वहीं, इस फोटो के सामने आने के बाद भक्तों में उत्साह का माहौल है.

राम मंदिर में होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में देश ही नहीं विश्व भर से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. इसके लिए तैयारियां अतिंम चरण में हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र तैयार, ये है खासियत

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version