Ballia News: गंगा नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, 3 की मौत, 20-25 लापता, तलाश जारी

Must Read

Ballia News: यूपी के बलिया से नाव हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई है। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है। उधर, इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लापता लोगों की तलाश शुरु करा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट पर हुई है। बताया गया है कि एक परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवार के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई। इससे गंगा की लहरों के बीच लोगों की चीख-पुकार गूंजन लगी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग दौड़कर लोगों की मदद के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आधा दर्जन लोगों को लोगों ने पानी से निकाला और अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 20 से 25 लोग अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लापता लोगों की तलाश शुरु करा दिया।

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This