Delhi: जेल में बंद आप के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Must Read

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आप सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री को सफदरजंग अस्पताल लाया गया है। मालूम हो कि पूर्व मंत्री हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इससे पहले सत्येंद्र जैन ने 11 मई को एक पत्र के जरिए अधीक्षक से अधिक कैदियों के साथ रहने का अनुरोध किया था और अपने पत्र में अकेलेपन के कारण डिप्रेशन और अधिक सामाजिक संपर्क की आवश्यकता का हवाला दिया था। इस पत्र में लिखा था कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है।

सत्येंद्र जैन के पत्र लिखने के बाद जेल संख्या-7 के सुपरिटेंडेंट ने उनके सेल में दो कैदियों को ट्रांसफर भी किया था, लेकिन जैसे ही तिहाड़ जेल के प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई थी तो तुरंत ही उन दोनों कैदियों को वापस भेज दिया गया था और इसी के साथ ही जेल नम्बर-7 के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर भी कर दिया गया था।

Latest News

Services PMI: सितंबर में तेज हुई सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग और नए ऑर्डर्स ने दिया जोर

Services PMI: भारत के सर्विसेज सेक्टर ने सितंबर में एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. मजबूत घरेलू मांग और...

More Articles Like This