बंगाल में बुलडोजर एक्शन तेज, SAIL की जमीन पर बना TMC नेता का दफ्तर ध्वस्त, सरकार पर ‘टारगेट पॉलिटिक्स’ का आरोप

West Bengal: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो कार्यालयों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके ये कार्यालय बनाए गए थे. बताया जा रहा है कि ये दफ्तर सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था. स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा.

अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तेज

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्यभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. पिछले कुछ दिनों में बर्नपुर इलाके में ये चौथा टीएमसी पार्टी दफ्तर है, जिसे बुलडोजर चलाकर हटाया गया है. तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर ‘टारगेट पॉलिटिक्स’ का आरोप लगाया है. टीएमसी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों के दफ्तरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है.

बदले की भावना से कार्रवाई के आरोप

हालांकि प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बदले की भावना से कार्रवाई के आरोप को खारिज कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि कई बाद अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिया गया था, लेकिन उसे हटाया नहीं गया. उसके बाद कार्रवाई की गई है. इससे पहले मंगलवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ स्थित तृणमूल युवा कांग्रेस के एक पार्टी दफ्तर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी.

अवैध रूप से बनाया गया था दफ्तर 

IISCO प्रबंधन ने आरोप लगाए थे कि ये पार्टी दफ्तर उनकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और जमीन खाली करने के लिए पहले नोटिस भी जारी किया गया था. हालांकि, नोटिस को अनदेखा कर दिया गया, जिसके बाद दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया.

इसे भी पढ़ें. US-ईरान के बीच शांति कराने की कोशिशें तेज, तेहरान में आसिम मुनीर से मिले ईरानी संसद के स्पीकर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version