पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश, पकड़ा गया ISRO का पूर्व कर्मचारी, सामने आए रोंगटे खड़े करने वाले तथ्य!

Bengaluru: बेंगलुरु में पूर्व इसरो (ISRO) कर्मचारी नागेश्वर राव ने तौलिए से अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद राव ने खुद भी जान देने की कोशिश की. गनीमत रही कि इससे पहले उन्होंने अपने एक परिचित को इस बारे में सूचित किया था, जिसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 65 वर्षीय नागेश्वर राव को गिरफ़्तार कर लिया.

भागने की नहीं की कोशिश

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद राव ने भागने की कोशिश नहीं की बल्कि वह घर पर ही रहे. बेंगलुरु शहर के अवलाहल्ली इलाके में बुधवार की सुबह हुई अस घटना से हडकम्प मच गया. यह घटना महज एक अपराध नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन की उस भयावह स्थिति को दर्शाती है जो किसी भी हंसते-खेलते घर को पल भर में श्मशान बना सकती है.

सामने आए रोंगटे खड़े करने वाले तथ्य

पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी नागेश्वर राव पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. किसी अज्ञात मानसिक तनाव के चलते उन्होंने पत्नी की जान ले ली फिर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद राव ने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि वह घर पर ही रहे.

हत्या के पीछे कोई विवाद नहीं

व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावथ के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में इस हत्या के पीछे कोई आपसी रंजिश या बाहरी विवाद नजर नहीं आ रहा है. आरोपी की मानसिक स्थिति ही इस जघन्य कृत्य का मुख्य कारण प्रतीत होती है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी मेडिकल हिस्ट्री खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस मोड़ पर आकर उसने इतना आत्मघाती फैसला लिया.

बेटी को दे दी गई है सूचना

इस दुखद घटना की सूचना अमेरिका में रह रही उनकी बेटी को दे दी गई है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. AI Impact Summit 2026: समिट में पीएम मोदी बोले— एआई इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version