Bhupesh Baghel CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के ठिकानों पर CBI की रेड, रायपुर और भिलाई में भी छापा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhupesh Baghel CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापेमारी की (Bhupesh Baghel CBI Raid). बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है. सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है.

भूपेश बघेल के घर पहुंची CBI

सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर भूपेश बघेल के घर पहुंची. इसके अलावा, सीबीआई ने पूर्व सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर भी रेड की है. साथ ही, आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के घर भी रेड की खबर है.

भूपेश बघेल कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीबीआई छापे की जानकारी दी है. उन्होंने (भूपेश बघेल कार्यालय) के हवाले से एक्स पर लिखा, “अब सीबीआई आई है. 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.”

14 ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

इससे पहले, ईडी ने भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर और उनके सहयोगियों से जुड़े 14 ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी. भूपेश बघेल ने कहा था, “यह संयोग है या प्रयोग, आप लोग तय कीजिए. कवासी लखमा ने जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल पूछा, तो उनके खिलाफ ईडी की टीम पहुंच गई. मैंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल पूछा, तो चार दिन भी नहीं लगे कि ईडी पहुंच गई. मतलब हम सवाल नहीं कर सकते. यह सरकार डराना चाहती है.”

ईडी की कार्रवाई हमें प्रताड़ित करने के लिए है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि ईडी की कार्रवाई हमें रोकने, प्रताड़ित करने और दबाव डालने के लिए है. उन्होंने कहा था कि झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद 2020 में पहली बार छापा पड़ा था. इसके बाद जब-जब वह दूसरे राज्य के चुनाव में गए, तब-तब छापे पड़े.

ये भी पढ़ें- LG मनोज सिन्हा ने ‘जम्मू-कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव’ में लिया भाग, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी भी रहे उपस्थित

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version