Bihar: कालरूपी ट्रक ले उड़ा बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां एक कालरूपी ट्रक बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की जिंदगी ले उड़ा. फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया. हृदयविदारक यह दुर्घटना कोइलवर थाना इलाके के सकड्डी गांव के पास एनएच 922 फोरलेन पर हुई.

बाइक से घर लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी जीतन पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (22 वर्ष), जगपत पासवान के पुत्र शिव लग्न पासवान (21) व भरत पासवान के बेटे धनजीत कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं. तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे. बताया गया है कि तीनों घर से एक साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पटना जिले के शाहपुर थाना गए थे. काम खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजन को दी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज मामले की जांच करते हुए फरार चालक की तलाश में जुट गई. इस घटना से मृतकों के घर जहां कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए. हर कोई घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई दे रहा हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version