बिहार में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! खान सर और रौशन आनंद के विवाद के बीच CM सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा फैसला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Coaching Regulation: खान कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदू कोचिंग के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग क्लास को लेकर बड़ा निर्देश दिया है. जिसमें कहा गया है कि अब स्कूलों एवं कॉलेजों के शिक्षण समय के दौरान कोचिंग क्लास नहीं चलाए जाएंगे.

बिहार के CM चौधरी ने लिया बड़ा फैसला Bihar Coaching Regulation

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं.

• सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.

• स्कूलों एवं कॉलेजों के लिये निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिये. यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली/महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है. शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमावली तैयार करने हेतु निदेशित किया गया है.

• शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है.

खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक

बिहार में दो कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद में ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं. बीते दिन रौशन सर की जमानत याचिका भी कोर्ट से खारिज कर दी गई है. वहीं, खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है.

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को फिर झटका, अब TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version