कांंग्रेस अध्यक्ष पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- पीएम मोदी की विदेश नीति आपके समझ से परे

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Maldives Row: मालदीव और लक्षद्वीप विवाद मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार किया है. दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि खरगे साहब अगर आपको विदेश नीती समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए.

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि मालदीव और लक्षद्वीप विवाद तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं. खरगे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए. हमें समय के मुताबिक ही काम करना होगा, क्योंकि हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं.

गिरिराज सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की विदेश नीति आपको समझ में नहीं आएगी, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है. भाजपा सांसद ने कहा कि आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं. अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है, इसलिए खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें तो बेहतर है.

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि गर आपको मोदी की विदेश नीति को समझना है तो आप रूस और यूक्रेन का युद्ध देख सकते हैं. जिस दौरान दोनों देशों में भीषण युद्ध चल रहा था उसी समय 50 हजार भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर किया गया. ये सब मोदी की विदेश नीति की वजह से ही हुआ है.

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद के बयान पर BJP का पलटवार, सपा नेता को बताया विवादित बयानों के ‘बयानवीर’

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version