महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती आज, नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mangal Pandey:  1857 की क्रांति के नायक और वीर सपूत मंगल पांडे की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी योद्धा मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि Mangal Pandey

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और अमर क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष की ऐसी अलख जगाई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की. मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “वर्ष 1857 में विदेशी शासन के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और बलिदान ने स्वतंत्रता की उस ज्योति को प्रज्वलित किया, जिसने पूरे देश में स्वाधीनता का बिगुल फूंक दिया. मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके साहसिक विद्रोह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी. राष्ट्र के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”

सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद और महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. उनका प्रेरणादायी जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने और देशसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. राष्ट्र सदैव उनके अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा.”

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में NCB का छापा, पांच किलो हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ीं मुश्किलें: 200 करोड़ की ठगी केस में MCOCA लगाने की मांग, 15 सितंबर को होगी सुनवाई

Jacqueline Fernandez MCOCA: 200 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी से जुड़े मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस...

More Articles Like This

Exit mobile version