BJP Government 12 Years: PM Modi के कार्यकाल के 12 साल पूरे, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Government 12 Years: आज ही के दिन 26 मई, साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. आज उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकमानएं दी है.

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं BJP Government 12 Years

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “26 मई 2014 को भारत की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई. जिस दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, वह दिन देश में शासन-व्यवस्था, नेतृत्व और राष्ट्रीय संकल्प में एक निर्णायक परिवर्तन का प्रतीक बन गया. आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण से लेकर आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तक, आधारभूत संरचना के विस्तार से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की मज़बूत मौजूदगी और सशक्त राष्ट्रीय सुरक्षा नीति तक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व गति के साथ प्रगति की है. आज भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत, आत्मविश्वासी और गौरवपूर्ण राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व के सामने खड़ा है.आज भारत की विकास गाथा पहले से कहीं अधिक समावेशी और लोककल्याणकारी बनी है. ”

पीएम ने अपना प्रत्येक क्षण देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है

राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ की भावना को सही मायनों में साकार किया गया है. करोड़ों लोग, जो दशकों तक हाशिये पर रहे, आज भारत की विकास यात्रा के सक्रिय सहभागी बने हैं. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज सरकार के निर्णयों की धुरी बन चुका है. सच्चे अर्थों में एक ‘प्रधान-सेवक’ के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपना प्रत्येक क्षण मां भारती और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है. उनकी अथक मेहनत, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण करोड़ों लोगों को निरंतर प्रेरित करता है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र-सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें.”

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा, “देश के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र तपस्वी और तेजस्वी हैं. उनका नेतृत्व त्रिकालदर्शी है. इस नेतृत्व की तपपूर्ति का यह एक तेजोमय दिवस है. शिवसेना और महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता की ओर से आपका अभिनंदन! 12 वर्ष केवल सत्ता के नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा की अखंड तपश्चर्या के थे. . स्वच्छ भारत से डिजिटल इंडिया, सर्जिकल स्ट्राइक से आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर से चंद्रयान, महिला सशक्तिकरण से विकसित भारत 2047 तक, यह यात्रा एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ जनता की है. महाराष्ट्र की महायुति सरकार को भी इस कार्यकाल में विकास की नई ऊर्जा मिली है. भारत के अमृतकाल का नया पर्व शुरू हो गया है.”

सम्राट चौधरी ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जनविश्वास, विकास और राष्ट्रसेवा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए हैं. इन 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है. अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है. नए भारत के निर्माण हेतु समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें- BJP Government 12 Years: पीएम मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया एक्शन, जांच के लिए गठित की गई SIT, ये अधिकारी करेंगे जांच

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version