Akhilesh Yadav के बयान पर BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पलटवार किया है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने सपा सरकार के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की याद दिलाई है.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा, “कृपया समाजवादी शासनकाल में पत्रकारों पर हुए इन हमलों को भी याद कीजिए!
– 2013: आपके गृह जनपद इटावा में पत्रकार सुरेंद्र वर्मा जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई!
– 2015: शाहजहांपुर में आपके एक मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने पर वरिष्ठ पत्रकार जगेंद्र सिंह जी को जिंदा जला दिया गया!
– 2015: चंदौली में टीवी पत्रकार हेमंत यादव जी को सरेआम गोली मार दी गई!
– मुख्यमंत्री रहते हुए आप पर पत्रकारों की आवाज दबाने के आरोप लगे और पत्रकारों ने खुद पर खतरे का आरोप लगाया।
– 2021: आपकी मौजूदगी में मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उबैद उर रहमान जी और फरीद शम्सी जी की पिटाई की गई!
शायद आप भूल गए होंगे, लेकिन यूपी के लोग और पत्रकार आज भी इन निर्मम घटनाओं को नहीं भूले हैं.”
बता दें, अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “भाजपा राज में मीडिया के ‘मनोबल के एनकाउटर’ का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है. मीडिया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.”
Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version