भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- ‘अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Vs Congress: भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला. बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिस पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार की किया. अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस को संविधान से कितना प्‍यार है, देश ये भलीभांति जानता है. संविधान की प्रति दिखाने या उसकी झूठी शपथ लेने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा कि कांग्रेस ने संविधान की सबसे अधिक अवमानना ​​की है.

‘आपातकाल का काला अध्याय कांग्रेस ने देश पर थोपा था’

भाजपा सांसद ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, ”राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी संविधान के प्रति अधिक प्रेम दिखा रही है. संविधान की प्रति दिखाने और उसकी झूठी कसम खाने से सच्चाई नहीं बदल जायेगी. अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वह कांग्रेस और गांधी परिवार है.

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- “क्या राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी है? यह कांग्रेस सरकार के काले कारनामों और असंवैधानिक कृत्यों का वर्णन करता है… केवल संविधान की प्रति लहराने से काम नहीं चलेगा, इसे भी पढ़ना होगा… आपातकाल का काला अध्याय कांग्रेस ने देश पर थोपा था, आपको पाखंड बंद करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version