भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह मंत्रालाय ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को घोषित किया आतंकी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gangster Goldy Brar: भारत सरकार की आतंक के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. पिछले दिनों गृहमंत्रालय ने दो संगठनों को बैन करने का काम किया था. इसके बाद साल के पहले दिन भारत सरकार ने कुख्‍यात गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा एक्‍शन लिया है. गृह मंत्रालय ने गोल्‍डी को आतंकी घोषित कर दिया है. इसको लेकर गृह मंत्रालाय ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में जानकारी देते हुए कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है.

जानकारी दें कि केन्द्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा कुछ समय पहले से कई गैंगस्टर से जुड़े मामलों की तफ्तीश हुई थी. इसके बाद 28 बड़े और खूंखार गैंगेस्टर तक पहुंचने की कोशिश की गई. एनआईए ने ऐसे अपराधियों की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी थी. सभी गैंगेस्टरों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में कई छिपे कई खूंखार अपराधी शामिल हैं.

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version