दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे ब्रिटेन के PM स्टार्मर… पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Keir Starmer India visit: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर अगले सप्ताह भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह यात्रा 8 से 9 अक्टूबर तक होगी और भारत-ब्रिटेन के साझा दृष्टिकोण को एक दूरदर्शी साझेदारी में बदलने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी.

स्टार्मर 9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच व्यापक वार्ता होगी. यह बातचीत ‘विजन 2035’ के तहत भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा पर केंद्रित होगी. ‘विजन 2035’ दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक केंद्रित और समयबद्ध 10 वर्षीय रोडमैप है.

दोनों नेताओं में इस मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दोनों नेता भविष्य की भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी के केंद्रीय स्तंभ के रूप में भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यवसायों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे.

पीएम मोदी ने जुलाई में की थी ब्रिटेन की यात्रा

जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन यात्रा के दौरान भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसमें बाजार पहुंच बढ़ाने, ब्रिटिश व्हिस्की और कारों सहित अन्य वस्तुओं पर शुल्क कम करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का प्रविधान है.

Latest News

CCI ने Adani Energy Solutions को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Adani Energy Solutions: अडानी समूह की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में...

More Articles Like This

Exit mobile version