सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज, ईरी सम्मेलन में होंगे शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanas: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 6 अक्टूबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे ईरी के तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे. साथ ही, श्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके अलावा, वे जिले की कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क और तैयारियों में जुटा है.

सीएम योगी सुबह 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. वे अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) चांदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसमें देश-विदेश के 300 से अधिक कृषि विशेषज्ञ और किसान हिस्सा लेंगे. सीएम योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन करेंगे.

Latest News

CCI ने Adani Energy Solutions को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Adani Energy Solutions: अडानी समूह की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में...

More Articles Like This

Exit mobile version