AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का सीबीआई ने किया विरोध, जानिए क्या कहा…

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manish Sisodia Case: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आप नेता मनिष सिसोदिया को राहत मिलते नहीं दिख रही है. इस मामले में आज सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का विरोध किया.

कथित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा कि अधिकारियों की वजह से कोई देरी नहीं हो रही है, सभी उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है और इस मामले में जांच बहुत ही महत्वपूर्ण चरण में है. सीबीआई ने कहा कि मामले में कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया पूरी साजिश का मुख्य आरोपी और सरगना हैं. सिसोदिया का संवेदनशील दस्तावेजों और सबूतों से सामना कराया गया है और वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, जिस दिन केस दर्ज किया गया था उसी दिन सिसोदिया फोन नष्ट कर दिये थे. जानकारी दें की इस मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट अगली सुनवाई 22 मार्च को करेगा.

यह भी पढ़ें: माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए मामला

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version