CCS Meeting: सीसीएस की बैठक आज, ऑपरेशन सिंदूर और सुरक्षा हालात की हो सकती है समीक्षा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में बड़ा परिवर्तन हुआ है. इसी बीच आज, 14 मई को सुबह 11 बजे दिल्ली में सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, के अलावा वरिष्ठ सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे.

इन मुद्दो पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई की प्रगति, खुफिया जानकारी की स्थिति, सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सख्ती

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद CCS पहले ही दो बार बैठक कर चुकी है. पहली मीटिंग 23 अप्रैल को हुई थी, जिसमें बताया गया था कि इस आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई. दूसरी बैठक 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के निवास पर हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई.
Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This