CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला भोजपुरी गायक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ा

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मगही गायक चुन्नू लाल को गिरफ्तार कर लिया है. पटना और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्री बिगहा गांव से चुन्नू लाल को गिरफ्तार किया. उन पर CM के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी.

आरोपी गायक को हिरासत में लिया

जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी गायक को हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर मगध क्षेत्र के भोजपुरी सिंगर एवं गीतकार चुन्नू लाल का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में आरोपी चुन्नू लाल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करता हुआ दिख रहा था.

CM की गरिमा और छवि को धूमिल करने का मामला

वीडियो सामने आने के बाद पटना साइबर थाने की पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री की गरिमा और छवि को धूमिल करने का मामला दर्ज कर लिया था. एफआईआर दर्ज होते ही साइबर सेल ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और जहानाबाद पुलिस के साथ मिलकर श्रीपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुन्नू लाल यादव को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 

इस मामले में घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली दी गई थी, जो उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास था. इसी आधार पर पटना साइबर थाना में केस दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिकी सेना ने ड्रग्स तस्करी में शामिल नाव पर किया हमला, एक व्यक्ति की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version