उत्तराखंड में एक बार फिर भारी तबाही, बादल फटने से रुद्रप्रयाग व चमोली में आया सैलाब

Uttarakhand: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने की जानकारी मिली है. बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. चमोली में 2 लोग लापता हैं, जबकि कई जानवर मलबे में दबे हुए हैं.

चमोली के देवाल क्षेत्र में फटा बादल

चमोली के देवाल क्षेत्र में कालेश्वर में ऊपर पहाड़ से मलबा आया जो लोगों के घरों में घुस गया, जेसीबी मशीन के द्वारा मलवा हटाने का प्रयास किया जा रहा है. चमोली जिले के ज्योर्तिमठ ,देवाल, नारायण बगड, थराली,नन्दा नगर कर्ण प्रयाग, गैरसैंण ,दशोली मै तेज़ बारिश नदी नाले उफान पर हैं. देर रात तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से  2 व्यक्ति  तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है.विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना मिली है.

सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से मलबा आया है. इसकी वजह से कुछ परिवार फंस गए हैं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेजी से कर रहा है. मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और आपदा सचिव व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य सही तरीके से और तेजी से किए जाएं.”

जलमग्न हुए कई इलाके

रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अलकनंदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. नदी का पानी आवासीय घरों तक पहुंच गया, जिसके चलते प्रशासन ने प्रभावित घरों को खाली कराया है. हालात इतने गंभीर हैं कि रुद्रप्रयाग का हनुमान मंदिर भी नदी में डूब गया है. वहीं, केदारघाटी के लवारा गांव में मोटरमार्ग पर बना पुल तेज बहाव में बह गया है. छेनागाड़ क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

अवरुद्ध हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-

  1. कमेड़ा
  2. भनेरपानी
  3. पागलनाला
  4. जिलासू के पास
  5. गुलाबकोटी
  6. चटवापीपल

इसे भी पढ़ें:-भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा कदम: अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में पहली एंड-टू-एंड OSAT पायलट लाइन की लॉन्च

Latest News

चंडीगढ़ में कांग्रेस पर शाह का वार: सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

Amit Shah: रविवार को चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल...

More Articles Like This

Exit mobile version