CM चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम मंदिर हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘मैं स्थिति की कर रहा समीक्षा’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर (Lakshmi Narasimha Swamy Temple) में दीवार गिरने से तीन महिलाओं सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है. साथ ही इस घटना में जान गवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त की हैं. सीएम नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से श्रद्धालुओं की मौत से मैं बहुत दुखी हूं. भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने वहां के हालात के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है. मैंने घायलों को इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं. मैं समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं.
बता दें कि बुधवार को शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम के दौरान दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर दीवार गिर गई. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मलबे से 8 शवों को निकाला गया और किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया. मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.
घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता, विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर एमएन हरेंधीरा प्रसाद और पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. यह घटना मंदिर के वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई. अधिकारियों के मुताबिक, 300 रुपये का टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु दीवार गिरने से मारे गए या घायल हो गए.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version