‘4 मई को परिणाम आने के बाद सड़कों पर पंचर बनाते दिखाई देंगे TMC के गुंडे’, धानेखेली की चुनावी रैली में गरजे CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Adityanath West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज (सोमवार) को आखिरी दिन है. इससे सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धानेखाली में आयोजित चुनावी रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी (All India Trinamool Congress) सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डेमोग्राफी बदलने की साजिश की जा रही है और सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं.

‘जय श्री राम’ कहने पर असहज हो जाती है बंगाल की सरकारः CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के नारों से बंगाल की सरकार असहज हो जाती है, जबकि सड़कों पर इफ्तार जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हिंदू त्योहारों के दौरान उपद्रव, कर्फ्यू और कानून-व्यवस्था की समस्याएं आम हो गई हैं, लेकिन यहां की टीएमसी सरकार मौन बनी हुई है.

2017 से पहले यूपी में भी ऐसे ही थे हालात

सीएम ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले वहां भी इसी तरह के हालात थे. गुंडागर्दी व्याप्त थी और सत्ता के समानांतर मफियायों  की सरकार  थी. गौकशी लैंड जिहाद होता था. उतसव के पहले उपद्रव शुरू होने लगते थे. मोदी जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सराकर आई तो गुंडागर्दी, कर्फ्यू, दंगे समाप्त, लव जिहाद, लैंड जिहाद पूरी तरह प्रतिबंधित किया है गौ माता को काटने नहीं देंगे हिन्दुओ को बंटने  नहीं देंगे, आज उत्तर प्रदेश में साकार रूप दिखाई देता है. मुख्यमंत्री ने माफिया, अवैध कब्जों और अपराध पर सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए बंगाल में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई.

डबल इंजन की सरकार का मतलब सुशासन

सीएम योगी ने कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रबिंद्र नाथ टैगोर से जुड़ी संपत्ति पर कब्जा किया था, जिसे बाद में अदालत के आदेश पर हटाया गया. उन्होंने कहा, मैं बड़ा बाज़ार कोलकाता गया था. देख रहा था टीएमसी के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर की हवेली पर कब्ज़ा कर टीएमसी के झंडे लगाये थे. बाद में माननीय न्यायालय के आदेश से इन कब्जों को हटाया गया. टीएसी  के गुंडे जगह जगह कब्ज़ा करते है. 23 अप्रैल के पहले चरण के मतदान रुझान के बाद उनमें भय पैदा हुआ है, अपना ठिकाना ढूंढ रहे है. 4 मई को जब परिणाम आएगा टीएमसी के गुंडे कहीं न कहीं सड़कों पर पंचर बनाते दिखाई देंगे. इसलिए कहने आया हूं कि डबल इंजन की सरकार  का मतलब है-सुशासन.

More Articles Like This

Exit mobile version