सीएम योगी 19 सितंबर को करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP International Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे संस्करण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. यह आयोजन 25 से 29 सितंबर 2025 तक चलेगा और इसमें देश-विदेश से हजारों व्यापारी, निवेशक और कंपनियां हिस्सा लेंगी.

पीएम मोदी के आने की संभावना, सीएम योगी करेंगे निरीक्षण

कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सूत्रों के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है, तो योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को दोबारा नोएडा पहुंच सकते हैं और 25 सितंबर तक वहीं रहकर निगरानी करेंगे.

ट्रेड शो बनेगा वैश्विक मंच पर यूपी की पहचान

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो अब प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति को दर्शाने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है. इसके पिछले संस्करण में करीब 2.5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जिनमें अनेक विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल थे.

इस मेगा इवेंट में प्रदेश के MSME सेक्टर, हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट, कृषि, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग आदि से जुड़ी कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी. इसके जरिए घरेलू उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.

प्रशासनिक तैयारियां तेज़, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हैं. सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. एक्सपो सेंटर के आसपास की सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और यातायात प्रबंधन जैसे कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version