Punjab Crime: पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर, कई अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, पाकिस्तान से लिंक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से हथियार तस्करी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे. पुलिस के मुताबिक, हथियारों की यह खेप राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपराधिक गतिविधियों के लिए पहुंचाई जानी थी.

थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और तस्करी के पूरे तंत्र तक पहुंच बनाई जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीमा पार संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version