दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे ने की पीएम मोदी की तारीफ, कांग्रेस को बताया दिशाहीन पार्टी, बोले- यही भाजपा भी चाहती है

Must Read

Ahmedabad: दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कांग्रेस को दिशाहीन पार्टी बताया है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कांग्रेस पार्टी से नाराजगी नहीं हैं. मैंने अभी तक कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है. बस मैंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से अवकाश ले लिया है.

हमारा देश हमारी सेना की वजह से ही सुरक्षित

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में फैसल पटेल के कांग्रेस पर खुलकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेतृत्व की तारीफ की. फैसल पटेल ने कहा कि हमारा देश हमारी सेना की वजह से ही सुरक्षित है. इस समय देश चला रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ. एस जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी आदि पर लोग अच्छा काम कर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी अपनी ही दुनिया में चल रही है

फैसल पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी ही दुनिया में चल रही है. वे दिशाहीन हैं और यही भाजपा भी चाहती है. भाजपा अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों को बंद कर अपना पूरा नियंत्रण स्थापित करना चाहती है. पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार है और मेरे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध हैं. मैं अभी भी कांग्रेस पार्टी में हूं और मैंने अभी तक कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है. बस मैंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से अवकाश लिया है.

राहुल गांधी एक मेहनती नेता, पार्टी में हैं कुछ अंदरूनी समस्याएं

फैसल ने बताया कि गुजराती लोग मेरे बारे में अच्छी बातें ही बोलते हैं. फैसल पटेल ने राहुल गांधी की तारीफ की. कहा कि राहुल गांधी एक मेहनती नेता हैं. कांग्रेस में शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान नेता हैं. पार्टी में कुछ अंदरूनी समस्याएं हैं. फैसल का मानना है कि पार्टी चलाने वाले वरिष्ठ नेताओं को सही सलाह नहीं दी जाती. उनके सलाहकार अच्छा काम नहीं कर रहे हैं. वे आते.- जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी को जो वरिष्ठ नेता हैं, उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया जाता.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This