IES यूनवर्सटी में छात्रों के दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, पद्मश्री अशोक भगत को “डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
आईईएस विश्वविद्यालय में बुधवार, 4 दिसम्बर को छात्रों के दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ. इस समारोह में प्रमुख अतिथियों ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और उनके सफलता की सराहना की. राज्यपाल मंगुभाई पटेल और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.
पद्मभूषण सुधा मूर्ति ने छात्रों को तनाव से निपटने के लिए किया प्रेरित 
समारोह में पद्मभूषण सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) ने छात्रों को तनाव से निपटने, उम्मीद बनाए रखने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्रों को उनके कठोर परिश्रम के लिए दी बधाई 
इस दौरान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्रों को उनके कठोर परिश्रम के लिए बधाई दी और उन्हें भारतीय मूल्यों को बनाए रखने, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने तथा जीवन में लगन से काम करने की सलाह दी.
पद्मभूषण सुधा मूर्ति, पद्मश्री अशोक भगत, कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव (परम वीर चक्र) को मानद उपाधियों से किया सम्मानित
इसके अलावा, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने भारतीय ज्ञान प्रणाली पर प्रकाश डाला और युवा स्नातकों से देश की सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल व मंत्री इन्दर सिंह परमार के हाथों पद्मश्री अशोक भगत को “डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी” (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. साथ ही पद्म भूषण सुधा नारायण मूर्ति व परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव को भी मानद उपाधि प्रदान की गई.

इस अवसर पर आईईएस यूनिवर्सिटी ने 500 से अधिक छात्रों को पीएचडी, पीजी और यूजी डिग्रियां प्रदान कीं, जिनमें कई छात्रों को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया.

इसे भी पढें:-भारत की अग्नि-5 मिसाइल के ताकतों का रूस ने किया खुलासा, पाकिस्तान के साथ चीन भी घबराया

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version