Death In Harsh Firing: शादी की शहनाई के बीच पिस्टल से निकली गोली, खामोश हुई युवती की जिंदगी

Must Read

जमुई। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ इसी तरह की घटना हुई बिहार के जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में। शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई, जब खुशी में युवक द्वारा पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग की गोली बारात देख रही युवती को जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात मिरचा गांव में मुखिया जया देवी की भतीजी की शादी समारोह में बारात लगने के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसमें छत पर खड़ी 18 वर्षीय युवती सोनम कुमारी को गोली लग गई। तत्काल युवती को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिल रही है कि शादी समारोह के दौरान अमित कुमार नाम के युवक ने फायरिंग की थी।

इस घटना के बाद शादी समारोह मातम में बदल गया, वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमुई-सिकंदरा मार्ग को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाला युवक जिसका नाम अमित कुमार है, वह जमुई शहर के विठलपुर का रहने वाला है। उसने शराब के नशे की हालत में अपनी कमर से हथियार निकाल कर फायरिंग की थी।

इस मामले में सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मुखिया के भतीजी की शादी समारोह में समधी मिलन के दौरान एक युवक ने फायरिंग की थी। गोली लगने से 18 वर्ष की एक युवती की मौत हुई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोली चलाने वाले युवक की गिरफ्तारी करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This