सीएम केजरीवाल की याचिका पर फैसला आज नहीं, 9 मई को होगी सुनवाई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supreme Court on Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट में कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. इस सुनावई के दौरान कोर्ट में सीएम केजरीवाल के वकील और ईडी के बीच में तीखी बहस भी हुई. कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 9 मई यानी गुरुवार को होगी. सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला आज नहीं आया है.

आज की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से कहा गया कि इस मामले में कई और दलीलें बाकी है. और अंतरिम जमानत पर पूरा पक्ष सुना जाना चाहिए.

वहीं, जब एसजी तुषार मेहता ने जब दोबारा दलील देना शुरू किया तो एससी के जस्टिस खन्ना ने कहा कि यह फैसला दोषसिद्धि से जुड़ा हुआ है. कोर्ट ने कहा कि हमारे पास बहुमत का दृष्टिकोण है. दोषसिद्धि के कुछ विशेष और आवश्यक परिणाम होते हैं. सभी अलग- अलग हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान कहा कि हर किसी का कोई मामला असाधारण परिस्थितियों से जुड़ा होता है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version