रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे भारत को मजबूत, सुरक्षित और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ भी अत्यंत प्रशंसनीय है. मैं उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

नितिन गडकरी ने Rajnath Singh को दी बधाई

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “प्रखर वक्ता और जनप्रिय राजनेता रक्षा मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना है.”

भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है. आप इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें, यही शुभेच्छा है. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “आपकी (रक्षा मंत्री) दूरदर्शी सोच और संकल्प से भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त हो रहा है. स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य आधुनिकीकरण को गति देने में आपका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है. राजनीति में आपकी शालीनता, सादगी और राष्ट्र-प्रथम की भावना हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करती है. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करती हूं.”

ये भी पढ़ें- ‘ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है’, मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में लोगों की मौजूदगी से गदगद हुए PM Modi

Latest News

‘जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगे…’, राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

CM Yogi: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर...

More Articles Like This