Kathua Terrorist Attack: कठुआ में पांच जवानों की शहादत पर रक्षा मंत्री ने व्यक्त किया दुख, कहा- ‘शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है पूरा राष्ट्र’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में सोमवार, 08 जुलाई को हुए एक आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए. आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया. आतंकी हमले में जवानों की श्‍हादत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया. इसके साथ ही, रक्षामंत्री ने इन वीर जवानों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा राष्ट्र खड़ा है. रक्षा मंत्री ने कहा, बदनोटा, कठुआ में एक आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है.

चल रहा है आतंकवाद विरोधी अभियान

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी मिशन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

बता दें, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था. इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं. घायल जवानों को सेना के अस्पताल में एडमिट किया गया है. आतंकियों ने यहां सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने के साथ ही गोलीबारी भी की थी. सेना के वाहन पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. फिलहाल सेना ने इलाके को घेर लिया है. यहां आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसाः अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version