PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात से टेंशन में अमेरिका, इस बात की सता रही चिंता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Russia Visit: रूसी राष्‍ट्रपति के निमंत्रण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे है, जहां उन्‍होंने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. भारतीय प्रधानमंत्री का रूस जाना और पुतिन से मिलना अमेरिका की चिंता बढ़ा रहा है. पीएम मोदी की रूसी राष्‍ट्रपति के साथ हुई अनौपचारिक बैठक के कुछ ही देर बाद अमेरिका ने बयान जारी कर यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बीच भारत के साथ रूस के संबंधों को लेकर चिंता जताया है.

PM Modi Russia Visit: US के चिंता का कारण?

समाचार एजेंसी के मुताबिक, विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग कर कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी के पब्लिक रिमार्क को देखूंगा कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमने रूस के साथ उनके संबंधों के बारे में अपनी चिंताओं को भारत के समक्ष स्पष्ट कर दिया है.’

अमेरिका को भारत से क्या उम्मीद?

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने आगे कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत या कोई भी अन्य देश जब रूस के साथ बातचीत करेगा, तो वह “यह स्पष्ट करेगा कि मॉस्को को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए.’

अमेरिका क्यों बना रहा भारत पर दबाव?

बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ही भारत पर रूस से दूरी बनाने के लिए अमेरिका दबाव डाल रहा है. हालांकि भारत ने रूस के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों और अपनी आर्थिक जरूरतों का हवाला देते हुए इस दबाव का विरोध किया है, साथ ही उसने चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आवाज उठाई है.

इसे भी पढें:- नेपाल ने खोले कोसी बैराज के सभी गेट, अब बिहार में पानी मचाएगा हाहाकार!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version