Bharat Express के Conclave में बोलीं शिक्षाविद डॉ. इंदुबाला- “शिक्षा का हब बन रहा है देहरादून…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है. होटल पैसेफिक, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के तमाम मंत्री, प्रशासनिक अफसरों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हैं. इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. इंदुबाला भी शामिल रहीं और उन्होंने शिक्षा में समानता को लेकर बात कही. इसी के साथ ही जीवन में शिक्षा कितनी जरूरी है, इसको लेकर भी चर्चा की.

शिक्षा में होनी चाहिए समानता

शिक्षाविद डॉ. इंदुबाला ने कहा,” शिक्षा में समानता होनी चाहिए. जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा मिले. डबल इंजन की सरकार में शिक्षा पर फोकस किया जा रहा है.” इसी के सात ही उन्होंने आगे कहा कि, देहरादून शिक्षा का हब बन रहा है और बीजेपी के लिए देश का विकास ही सर्वोपरि है. बता दें कि इस मौके पर उपस्थित आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया, उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है. इसके लिए पीपीपी मॉडल पर काम किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, उत्तराखंड के स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी के साथ सुधार हो रहा है. इस मौके पर उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे. पीएम मोदी की सरकार को लेकर उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तेज गति से प्रदेश का विकास कर रही है. इस मौके पर उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि, पत्रकारिता से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने कहा कि, इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म चुनौतियों से भरा है. पत्रकारिता से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला.

ये भी पढ़े: Uttarakhand Conclave: जब भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने उत्तराखंड के DGP से पूछा यह खास सवाल, जानें क्या मिला जवाब?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version