Delhi: बीच हवा में विमान में आई खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी रही सांसे

Delhi: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां से एक Indigo की फ्लाईट ने उड़ान भरी. जैसे ही विमान हवा में पहुंचा पॉयलट को इस बात की जानकारी हुई कि विमान के इंजन में खराबी है. ऐसे में पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया है. जैसे ही इंजन में खराबी की सूचना मिली पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी. विमान दिल्ली से देहरादून जा रहा था. इस विमान में सवार यात्रियों का सांसे उस वक्त तक अटकी रहीं जब तक विमान ने सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर ली.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विमान कंपनी ने एक बयान जारी किया है जिसमे कहा गया है कि “इंडिगो की उड़ान (दिल्ली से देहरादून) तकनीकी खराबी के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित किया और प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक रखरखाव के बाद परिचालन में वापस आ जाएगा.”

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version