Delhi Bus Accident: करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब करीब 25 यात्रियों से भरी एक बस झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास अचानक पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

रात करीब 1:30 बजे हुआ हादसा Delhi Bus Accident

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ. बस काफी तेज रफ्तार में थी. लोगों का कहना है कि स्पीड 80 से 100 के बीच रही होगी. बस ने संतुलन खोने के बाद एक-दो बार पलटी खाई और आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

बस पलटने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई

एक चश्मदीद ने बताया कि बस पलटने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. अंदर कई लोग फंसे हुए थे, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे. एक छोटा बच्चा सीटों के बीच फंस गया था, जबकि एक महिला भी बुरी तरह फंसी हुई थी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और करीब 100-150 लोगों ने मिलकर बस को संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला.

8-10 लोग गंभीर रूप से घायल थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी यात्रियों को बाहर निकालने में करीब आधा से एक घंटा लग गया. कई लोग खून से लथपथ थे और दर्द से कराह रहे थे. कुछ लोगों ने बताया कि 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल थे. एक व्यक्ति ने कहा कि उसने खुद एक छोटी बच्ची को उठाकर बाहर निकाला, जबकि एक 5-6 साल के बच्चे को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. एंबुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जिनमें से कई को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है. कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर शायद झपकी ले रहा था, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Latest News

Relationship Tips: क्या आपका रिश्ता भी हो रहा है टॉक्सिक? इन 5 आदतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

रिश्तों में कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पहली नजर में सामान्य या प्यार की निशानी लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में टॉक्सिसिटी बढ़ा सकती हैं. जानिए ऐसी 5 आदतों के बारे में.

More Articles Like This

Exit mobile version