5वें समन के बाद भी ED के सामने नहीं पेश हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बताई ये वजह

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arvind Kejriwal On ED Summon: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल 5वीं बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाला मामले में पांचवीं बार पूछताछ के लिए समन भेजा था. आज यानी 2 फरवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था. इस समन का केजरीवाल ने जवाब दिया है और इसे गैरकानूनी करार दिया है. इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

‘आप’ ने स्पष्ट तौर पर इस समन को गैरकानूनी बताया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि कानूनी रूप से सही समन की तामील की जाएगी. आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करना है और गिरफ्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं होंने देंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले चार बार सीएम केजरीवाल एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर चुके हैं. सबसे पहले ईडी ने केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था. हालांकि वह प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए.

प्रदर्शन में शामिल होंगे दिल्ली के सीएम

खबर है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली में आप के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. दरअसल, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के खिलाफ बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी ने “धोखाधड़ी” करके चंडीगढ़ का चुनाव जीता है. वहां पर पीठासीन अधिकारी ने कांग्रेस-AAP गठबंधन के 8 वोटों को अवैध घोषित कर दिया.

उधर, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सिंधु बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. कहा जा रहा है कि दिल्ली में पंजाब से पार्टी के कार्यकर्तओं के आने की संभावना है. इस वजह से व्यवस्था बिगड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Jammu-Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Latest News

विदेशी मेहमानों के लिए UPI One World Wallet लॉन्च, बिना भारतीय नंबर भी होगा पेमेंट

India AI Impact Summit 2026 में आए विदेशी प्रतिनिधियों के लिए NPCI ने UPI One World Wallet सुविधा बढ़ाई है. इससे बिना भारतीय सिम या बैंक खाते के भी अंतरराष्ट्रीय मेहमान QR स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे.

More Articles Like This