Yatharth Hospital Lift Accident: यथार्थ अस्पताल में गिरी लिफ्ट, 4 लोग घायल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yatharth Hospital Lift Accident: दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर शहर के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ है. अस्पताल की इमारत में लगी लिफ्ट के गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबरे सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट में 10 लोग मौजूद थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जो लिफ्ट गिरी है उसमे सामान ले जाने का काम किया जाता है. इस घटना के दौरान इस लिफ्ट में 10 लोग सवार थे, हालांकि अस्पताल की ओर से अभी इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि तार टूटने के कारण लिफ्ट झटके से नीचे जा गिरी. जानकारी होते ही फेज 2 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसमे फंसे घायलों को बाहर निकालने का काम किया गया. इस हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

कर्मचारियों को आईं गंभीर चोटें
इस प्रकरण में एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन, सिद्धनाथ और सुखदेव माली शामिल हैं. इन सभी को गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है. लिफ्ट नीचे कैसे गिरी ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच शुरू कर दी गई है. जो भी लोग घायल हैं उनका इलाज किया जा रहा है.

Latest News

अमेरिका-सऊदी के बीच परमाणु समझौता, शांति वार्ता में क्या है सबसे बड़ा विवाद

US Saudi Arabia nuclear deal: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच न्यूक्लियर डील हो चुकी है, जिसके तहत अब...

More Articles Like This