New Delhi: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की सूचना मिली. 180 यात्रियों से भरी यह फ्लाइट सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाली थी. उड़ान भरने से ठीक पहले क्रू को विमान में बम होने की आशंका की जानकारी मिली. अलर्ट मिलते ही विमान को रनवे पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान व आस-पास के क्षेत्र की गहन जांच शुरू कर दी.
सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर ‘Bomb’ लिखा हुआ था. इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कोई विस्फोटक या हानिकारक पदार्थ नहीं मिला और आगे की कानूनी व सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर यह शब्द किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ था?
एक बार फिर मौसम बिगड़ गया
वहीं, दिल्ली में गुरुवार रात एक बार फिर मौसम बिगड़ गया. इसकी वजह से तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया. इंडिगो एयरलाइन का बैंकॉक से दिल्ली जा रहा विमान 6ई 1054 लखनऊ रात 12.18 बजे उतरा और शुक्रवार सुबह 07.56 बजे दिल्ली रवाना हुआ. गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा विमान 6ई6317 रात 12.26 बजे लखनऊ उतरा और 03.21 बजे रवाना हुआ. नागपुर से दिल्ली जा रहा विमान 6ई6573 रात 12.42 बजे उतरा और 03.12 बजे रवाना हुआ.
इसे भी पढ़ें. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख

