दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर विस्फोट से दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटने से अचानक अफरा-तफरी मच गई. धमाके की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया.

हादसे में दो की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ मामले की जांच भी की जा रही है.

आसपास की इमारतों के शीशे तक टूट गए Delhi Cylinder Blast

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक गाड़ी में कई सिलेंडर लाए गए थे और उन्हें नीचे उतारा जा रहा था. इसी दौरान हुए धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों के शीशे तक टूट गए.

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शव अब तक बरामद नहीं हो सके हैं. आशंका जताई जा रही है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के अवशेष भी घटनास्थल पर बिखर गए होंगे. राहत और बचाव दल लगातार मलबे और आसपास के इलाके में तलाश कर रहे हैं.

ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version