CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे का एक्शन, 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर भी पड़ सकता है. इसी आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर अहम निर्णय लिया है. रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली संबंधित ट्रेनें रद्द रहेंगी.

यात्रियों को दी गई ये सलाह

रेलवे ने इस कदम की वजह प्रदर्शन के दौरान स्टेशनों के आसपास यातायात बाधित होने की आशंका को बताया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने या यात्रा की योजना बनाने में परेशानी न हो.

Delhi CJP Protest के कारण लिया एक्शन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह व्यवस्था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए की गई है. आशंका जताई जा रही है कि प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के प्रमुख मार्गों पर जाम लग सकता है. इससे यात्रियों के लिए समय पर स्टेशन पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसी स्थिति से निपटने और यात्रियों को होने वाली संभावित असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें- बंगाल से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर आज फैसला, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version