Dushyant Chautala ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘पहले जमीनें बेची सौदेगारों को, अब खुश करेंगे रिश्तेदारों को…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसी बीच, जेजेपी नेता व पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. दुष्यंत चौटाला ने अपने पोस्‍ट में लिखा, पहले जमीनें बेची सौदेगारों को, अब खुश करेंगे रिश्तेदारों को, फिर पेट भरेंगे ये सब अपना, नौकरियां देंगे सिर्फ़ यारों को. दरअसल, असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी और फरीदाबाद NIT से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) के बयान पर उन्होंने निशाना साधा है.

क्या बोले थे शमशेर सिंह गोगी और नीरज शर्मा ?

बता दें, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी और फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा का वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें शमशेर सिंह गोगी कह रहे है कि सरकार आने पर असंध का हिस्सा भी होगा. सरकार आने पर पहले अपने रिश्तेदारों को खुश करेंगे जो हमारी मदद कर रहे हैं, जो भाईचारे में आ रहे हैं, उसकी मदद करेंगे, लेकिन पहले अपना घर तो भरेंगे ही.

इसलिए सरकार में पड़ने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है. वहीं फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा वीडियो में कह रहे है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार आने पर दो लाख नौकरियां देंगे, इसमें से दो हजार नौकरियों का कोटा हमें मिलेगा. जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेगी उतनी ज्यादा नौकरी मिलेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version