भारत के इन राज्यों में भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार तड़के कुछ हिस्सों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई, जिसका केंद्र अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले के हुकुमपेटा मंडल के अंतर्गत जोगुलापुट्टू गाँव के पास था. भूकंप सुबह 4.19 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. विशाखापत्तनम के कई इलाकों के निवासियों ने हल्के झटके महसूस किए. जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की कोई खबर नहीं मिली है.

कर्नाटक के विजयपुरा में आया भूकंप (Andhra Pradesh) 

वहीं कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार सुबह हल्का भूकंप आया, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप विजयपुरा में सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मंगलवार सुबह 7.49 बजे कर्नाटक के विजयपुरा में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी.” विजयपुरा जिले में लगातार भूकंपों के कारण लोगों की नींद उड़ी हुई है.

भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर नीचे था

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि दर्ज किए गए निर्देशांक 16.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 75.75 डिग्री पूर्वी देशांतर थे और भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर नीचे था. बयान में कहा गया है, “विजयपुरा जिले में केएसएनडीएमसी नेटवर्क ने 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया, जिसका केंद्र पिछले दो महीनों में 12 बार झटके महसूस किए जा चुके हैं. फिलहाल, इस भूकंप से कर्नाटक के विजयपुरा में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है. विजयपुरा तालुका के भूतनल टांडा से 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है.”

इसे भी पढ़ें:-इजरायली सेना की टॉप वकील आज खा रहीं जेल की हवा, एक वीडियो ने तबाह कर दी जिंदगी, जानें क्या है मामला?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version