इजरायली सेना की टॉप वकील आज खा रहीं जेल की हवा, एक वीडियो ने तबाह कर दी जिंदगी, जानें क्या है मामला?

Israel: इजरायली सेना की टॉप वकील रहीं मेजर जनरल यिफात तोमर-येरुशाल्मी मौजूदा समय में जेल में हैं. उन पर पिछले साल इजरायली सेना से जुड़ा एक संवेदनशील वीडियो लीक करने की अनुमति देने का आरोप है. वीडियो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. मामला इतना बढ़ा कि यिफात को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा. वीडियो सामने आने के बाद इजरायली सेना पर फिलिस्तीनी कैदियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था.

सबूत वाले वीडियो की लीक को दी थी मंजूरी

यिफात ने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने ही एक कुख्यात इजरायली सैन्य जेल में एक फिलिस्तीनी के साथ हुए गंभीर दुर्व्यवहार के सबूत वाले वीडियो की लीक को मंजूरी दी थी. वहीं मामला सामने आने के बाद यिफात ने अपने पद से इस्तीफा दिया और गायब हो गईं. यिफात की कार समुद्र के किनारे खड़ी मिली, जिससे सभी को लगे की उन्होंने आत्महत्या कर ली है, लेकिन वह जिंदा थीं. यिफात ने बीच पर अपनी कार छोड़ने से पहले परिवार के लिए सीक्रेट नोट भी लिखा था. वो बीच पर छिपी हुईं थीं. मगर सख्त जांच और मिलिट्री ड्रोन की मदद से उन्हें ढूंढ निकाला गया.

संवेदनशील जानकारियां होने की आशंका

रविवार की रात को यिफात समुद्र के किनारे मिलीं. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उनका एक मोबाइल फोन गायब है, जिसमें संवेदनशील जानकारियां होने की आशंका जताई जा रही है. सोमवार को एक अदालत की सुनवाई में जज ने कहा कि धोखाधड़ी, विश्वास का उल्लंघन और न्याय में बाधा डालने के संदेह में तोमर-येरुशलमी की हिरासत बुधवार तक बढ़ा दी जाएगी. उन्हें अभी मध्य इजरायल की एक महिला जेल में रखा जा रहा है.

वकील कर्नल मटन सोलोमेश भी गिरफ्तार

इजरायली मीडिया ने बताया कि वीडियो लीक जांच के सिलसिले में पूर्व मुख्य सैन्य अभियोजक (वकील) कर्नल मटन सोलोमेश को भी गिरफ्तार किया गया था. इस मामले को लेकर सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है. कई नेताओं का कहना है कि यिफात ने अपना फोन नष्ट न कर दिया हो, जिससे सबूत किसी के हाथ न लग सके. इस पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं, मामला सैन्य अदालत में लंबित है.

इसे भी पढ़ें. तीन दिवसीय बिहार दौरे पर CM रेखा गुप्ता, NDA उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगी प्रचार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version