Earthquake: दिल्ली, बिहार से लेकर प. बंगाल तक कांपी धरती, दहशत में घर से बाहर निकले लोग, जानें तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Earthquake: मंगलवार की सुबह बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र नेपाल का गोकर्णेश्वर था. भूकंप सुबह करीब 06:40 मिनट पर आया.
बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा और पटना सहित अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए हैं.

कहां महसूस किए गए भूकंप के झटके?

  • नेपाल के लोबुचे में 7.1 तीव्रता का भूकंप
  • बिहार में पटना, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर हिली धरती
  • पश्चिम बंगाल में भी भूकंप का असर
  • नेपाल में भूकंप का असर असम में भी देखा गया

करीब 5 सेकेंड तक हिली धरती, घर से बाहर निकले लोग

बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. समस्तीपुर, मोतिहारी में समेत कई इलाकों में  सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर धरती कांपने लगी. जानकारी के मुताबिक करीब 5 सेकेंड तक धरती हिलती रही. भूकंप इतना तेज था कि लोग दहशत की वजह से घरों से बाहर निकलने लगे. अब तक नेपाल से लेकर बिहार और असम तक किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की कई खबर सामने नहीं आई है.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version