Earthquake in Manipur: भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानें तीव्रता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Earthquake in Manipur: बुधवार, 28 मई को मणिपुर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 और 5.2 मापी गई है. लगातार दो बार भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए. एनसीएस के मुताबिक, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी.

दो बार डोली धरती

इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी. हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.
इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This