Earthquake in Sikar Rajasthan: राजस्थान के सीकर में डोली धरती, 3.9 रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Sikar Rajasthan: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार की देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है. सीकर जिले में विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके देर रात करीब 11:45 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आये. भूकंप के झटके जिले के खाटूश्याम, रींगस, दांतारामगढ़ सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए जाने की सूचना मिली हैं. भूकंप से जान-माल एवं अन्य किसी नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है.

क्यों आते हैं भूकंप?

बता दें, धरती की सतह सात टैक्टॉनिक प्लेट्स से मिल कर बनी है. ये प्लेट्स एक जगह स्थायी नहीं हैं. बल्कि, कुछ कुछ समय में तैरती रहती हैं और कभी-कभी एक दूसरे से टकरा भी जाती हैं. टकराने पर प्लेट्स टूटती भी हैं और उस समय जो एनर्जी जनरेट होती है, उसे बाहर निकलने का रास्ता खोजना होता है. इसके बाद धरती की ऊपरी सतह तक डिस्टर्बेंस क्रिएट हो जाता है और भूकंप आते हैं.

यह भी पढ़े: UP News: एटा पुलिस की रहम दिली, इलाज के लिए की युवक की आर्थिक मदद

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version