पंजाब में सुबह-सुबह बड़ा एक्शन, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sanjeev Arora: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की. सुबह-सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है. मंत्री संजीव अरोड़ा के सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके कुछ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी ली गई.

विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और कुछ जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के शक के आधार पर की जा रही है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ईडी की तरफ से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं.

आम आदमी पार्टी की आई तीखी प्रतिक्रिया Sanjeev Arora

इस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां छापा मारा है. यह एक साफ पैटर्न है. भाजपा किसी भी राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है.”

अनुराग ढांडा ने भी की कड़ी टिप्पणी

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “तीन दिन में पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है. अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है. केंद्र सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है. पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो.”

अशोक मित्तल के घर हुई थी छापेमारी

इससे पहले 15 अप्रैल को भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस दौरान गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी. जांच कथित तौर पर फंड से जुड़े मामलों और यूनिवर्सिटी से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- UP: परिवहन निगम के कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने सहायता राशि में की वृद्धि

Latest News

पाकिस्तानी काफिले पर बलूचिस्तान में बड़ा अटैक, सात जवानों की मौत का दावा

BLA Attack Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर बलूचिस्तान के नोख-कुंडी इलाके में बड़े हमले की खबर...

More Articles Like This

Exit mobile version