नशे और जहर के खेल में फंसे एल्विश यादव, मेनका गांधी ने की गिरफ्तारी की मांग, यूट्यूबर ने कहा- आरोप बेबुनियाद

Elvish Yadav FIR: सांपो की तस्‍करी और रेव पार्टी के आरोपों में फंसे एल्विश यादव पर घमासान शुरू हो गया है. भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर टिप्पणी की है. उन्‍होंने एल्विश को इस पूरे मामले का किंगपिन (सरगना) बताया है. कहा कि ये कई दिनों से सांप पहनकर नाच रहा है और उससे बढ़कर हमने सुना है यह रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता है, जिसमें वह पाइथन्स और कोबरा का जहर निकाल कर बेचता है. उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूरी है.

एल्विश मामले में स्वाती मालीवाल ने हरियाणा के सीएम पर साधा निशाना

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एल्विश यादव की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. स्वाती मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्‍स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि अभी खबर में देखा कि यूट्यूबर एल्विश यादव पर FIR हुई है. आरोप है कि Elvish ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर यूज किया जाता है. इस आदमी को हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मंच से प्रमोट करते हैं.

एक तरफ जहां साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं, वहीं हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है. इसकी (Elvish) वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियां  और गाली गलौज दिखेगी. नेता वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले में अपना रिएक्‍शन दिया है. उन्‍होंने वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कहा कि इनमें एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है. मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो मै जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं. मीडिया मेरा नाम खराब ना करे.

जानें क्‍या है मामला

सापों का जहर सप्लाई करने से जुड़े मामले में सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) की तरफ से FIR दर्ज कराया गया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां ऑर्गेनाइज करवाते हैं. जिसमें विदेशी युवतियों को भी लाया जाता है. इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल नोएडा पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्‍ट किया है और एल्विश यादव की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

ये भी पढ़ें :- क्या उर्फी जावेद सच में हुईं गिरफ्तार? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई और फैंस के रिएक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version