इंदौर में नीट पेपर बेचने के नाम पर ठगी करने वाला छात्र गिरफ्तार, ChatGPT से खाते में मंगाए थे रूपए

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच की SIT ने कथित तौर पर नीट परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने में शामिल एक प्रथम वर्ष के लॉ छात्र को गिरफ्तार किया है. इंदौर के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आंगन शक्करखेड़ी, लसूड़िया निवासी आरोपी अक्षय मालवीय ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके पेपर तैयार किए थे. उसके खाते में 25 से 30 हजार रुपए आ चुके थे.

पैसे कमाने के लिए गलत पेपर बनाकर बेचे

उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और गलत तरीके से पैसे कमाने के लिए गलत पेपर बनाकर बेचे थे. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी आधार पर जांच और इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो करके गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. अक्षय इंदौर के एक लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है.

भुगतान करने के बाद ही लिंक खुलता था

पुलिस के अनुसार, अक्षय ने नीट परीक्षा से पहले इंस्टाग्राम पर वर्ष 2026 के कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने संबंधी कई पोस्ट वायरल की थीं. इन पोस्टों में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को भुगतान करने के लिए कहा जाता था. भुगतान करने के बाद ही लिंक खुलता था और उसमें कथित तौर पर परीक्षा से संबंधित सामग्री दिखाई जाती थी. जांच में सामने आया है कि नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की चर्चाओं के दौरान भी आरोपी ने इसी तरह की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की थीं.

अकाउंट के माध्यम से यूपीआई से भुगतान 

इसी वजह से वह पहले से ही साइबर पुलिस की निगरानी में था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 22 से 23 लोगों से अपने अकाउंट के माध्यम से यूपीआई से भुगतान प्राप्त किया था. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह कर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहा था. उसने पुराने प्रश्नपत्रों और उपलब्ध सामग्री के आधार पर नए प्रश्नपत्र जैसे दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली पेपर बताकर प्रचारित किया. इच्छुक अभ्यर्थियों को भुगतान के बाद ही इन दस्तावेजों तक पहुंच मिलती थी.

ई-मेल भेजकर जानकारी शेयर की

इंदौर पुलिस के अनुसार, शनिवार को कोटा पुलिस ने इस संबंध में इंदौर पुलिस को ई-मेल भेजकर जानकारी शेयर की थी. इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version