मशहूर उद्योगपति Mukesh Ambani ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के किए दर्शन, पांच करोड़ की धनराशि दी दान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये. बता दें कि मुकेश अंबानी सुबह अपनी प्राइवेट विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए. यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.

इसक बाद, उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की. वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया, मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि का दान दिया. वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर २ करोड़ 51 लाख की धनरशि दान की.

यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बारामूला में मुठभेड़

 

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version